यूपी में रक्षा बन्धन पर इतनी लाख महिलाओं ने उठाया मुफ्त यात्रा का लाभ?

उप्र में रक्षा बन्धन पर निगम की बसों में 02 लाख 89 हजार 378 महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षा बन्धन के पर्व पर राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा के तहत अभी तक 02 लाख 89 हजार 378 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।

यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में रक्षा बन्धन के पर्व पर राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई थी।

उन्होंने बताया कि इसके दृष्टिगत रक्षा बन्धन के पर्व पर 02 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से आज मध्य रात्रि 12 बजे के बीच (24 घण्टे के लिए) निगम की सभी श्रेणी की बसों में बड़ी संख्या में महिला यात्रियों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का लाभ मिल रहा है। अभी तक दो लाख 89 हजार 378 महिलाएं यात्रा कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button