Breaking News

मॉस्को में एक दिन में कोरोना से इतने लोगों की मौत

मॉस्को,  रुस की राजधानी मॉस्को में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 75 लोगों की मौत हो गयी जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 8308 हो गयी है।

कोरोना वायरस रेसपांस सेंटर ने बयान जारी कर बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 75 और मरीजों की मौत हो गयी है। इससे एक दिन पहले मॉस्को में कोरोना से 74 लोगों की मौत हुई थी।