Breaking News

देश के चार राज्यों में कोरोना से इतने लोग संक्रमित,संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

नयी दिल्ली ,महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इन चारों राज्यों में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 55259 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1786 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से अब तक 81970 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2649 लोगों की मौत हुई है। वहीं 27920 लोग इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार…..33………33………..0

आंध्र प्रदेश…………..2205….1192…….48

अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0

असम………………..87……39………….2

बिहार………………..994…..411………..7

चंडीगढ़……………..191…….37…………3

छत्तीसगढ़……………56…….56………….0

दादर नगर हवेली…..01………0…………..0

दिल्ली………………8470….3045………115

गोवा………………..14…………7…………..0

गुजरात……………9591……3753……..586

हरियाणा………….818……..439………..11

हिमाचल प्रदेश…. 74………..39………….2

जम्मू-कश्मीर……983……..485…………11

झारखंड…………..197……..87………….03

कर्नाटक…………..987…….460………..35

केरल……………..560……..491………..04्र

लद्दाख……………..43…………22……….00

मध्य प्रदेश………4426…….2171………237

महाराष्ट्र…………27524……6059………1019

मणिपुर…………….2………….2………….0

मेघालय…………..13………..101…………..1

मिजोरम…………..1…………1…………..00

ओडिशा…………..611………158……….03

पुड्डुचेरी……………13………….9………….01

पंजाब…………….1935………223……….32

राजस्थान……….4534………2580……..125

तमिलनाडु………9674………2240………66

तेलंगाना………….1414………950………34

त्रिपुरा……………..156…………29………..00

उत्तराखंड…………78………..50………….01

उत्तर प्रदेश………3902…….2072……….88

पश्चिम बंगाल…..2377………768……….215

कुल संख्या……..81970…..27920…….2649