Breaking News

सितंबर में इतने लोगों ने की हवाई यात्रा

नयी दिल्ली , हवाई सफर के प्रति यात्रियों के बढ़ते विश्वास के दम पर सितंबर में घरेलू मार्गों पर यात्रियों की संख्या 39 लाख के पार पहुँच गई।

नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, सितंबर में 39 लाख 43 हजार यात्रियों ने घरेलू मार्गों पर हवाई सफर किया। इससे पहले अगस्त में यह संख्या 28 लाख 32 हजार रही थी। इस प्रकार माह-दर-माह आधार पर इसमें 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कोविड-19 के कारण पूर्ण बंदी के बाद यह किसी महीने में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है। हालाँकि कोविड-19 से पहले के मुकाबले इसमें गिरावट आई है। पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस साल सितंबर में यात्रियों की संख्या 65.82 प्रतिशत कम रही है। सितंबर 2019 में एक करोड़ 15 लाख 33 हजार यात्रियों ने सफर किया था।