Breaking News

सामाजिक कार्यकर्ता परिषद द्वारा छात्रों को निशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली,  सामाजिक कार्यकर्ता परिषद (पंजी) संस्था द्वारा आज रविवार को 1000 हजार से भी अधिक स्कूली छात्रों को निशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के गोल मार्केट स्थित जैन भवन में आयोजित किया गया।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष श्री विपिन आनंद प्रकाश जी जैन ने इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उदबोधन में समारोह में पधारने वाले सभी विशिष्ट महानुभावों का जहां स्वागत अभिनंदन किया वही बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता परिषद 1965 में स्थापित की गई है।

संस्थापकों के मन में बच्चों के पढ़ाई को लेकर एक दर्द था कि कुछ बच्चे स्कूली सामग्री की कमी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए 8-10 लोगों ने मिलकर नई और पुरानी किताबें इकट्ठा करने और उन्हें जरूरतमंद बच्चों को देने का कार्य शुरू किया। इसके बाद से संस्था ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और साल-दर-साल बढ़ोतरी की है। आज यह संस्था बहुत बड़े रूप में विकसित हुई है जिसका साक्षात्कार आप सभी देख रहे हैं।

संस्था नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर, बालिका विद्यालयों में सेनेटरी पैड वितरण, और सर्दियों में गरीब लोगों को निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित करती है। इन पहलों से समाज के सभी वर्गों को समान रूप से लाभ मिलता है। संस्था ने अपनी वेबसाइट www.ngoskp.com भी बनाई हुई  है ताकि लोगों को संस्था द्वारा किए गए कार्यों की समय-समय पर जानकारी मिल सके और जो लोग दान द्वारा सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए लिंक (QR code) भी प्रदान किया गया है।

छात्र सहायता समारोह के 59वें अवसर पर पूज्य आचार्य श्री लोकेश मुनि जी,श्री सत्य नारायण जाटिया जी, सुश्री मनीका जैन जी , श्री नीलेश द्विवेदी जी,, श्रीमती दिव्या गुप्ता जैन जी,श्री अशोक नरूला जी, श्री हेमंत चौरसिया, एवं श्री राजकुमार जाटिया जी सहित श्री राहुल जैन एवं अन्य कई सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया।

संस्था के सचिव, श्री प्रकाश जैन ने संस्था द्वारा पिछले वर्षों में किए गए कार्यों की संक्षेप में जानकारी दी।

उप प्रधान श्री नवीन आनंद प्रकाश जैन ने संस्था के आगामी वरवर्ष के कार्यक्रमों के बारे में बताया और यह जाहिर किया कि संस्था अब भी जरूरतमंद लोगों को कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री का समय-समय पर वितरण करेगी।

सामाजिक कार्यकर्ता परिषद (Reg.) के बारे में सामाजिक कार्यकर्ता परिषद (Reg.) एक गैर सरकारी एवं गैर-लाभकारी संगठन है, जो 1965 में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य गरीब लोगों, विशेष रूप से बच्चों की सहायता करके आवश्यक संसाधनों को प्रदान करना और समान
अवसरों को बढ़ावा देना है। पुस्तक वितरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, और कंबल वितरण जैसी विभिन्न पहलों के माध्यम से संस्था ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण हे योगदान दिया है।

रिपोर्टर-आभा यादव