लखनऊ, लोकसभा संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की संयुक्त प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने कहा कि वह लखनऊ के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती हैं.
पूनम सिन्हा ने न्यूज 85.in के एडीटर अनुराग यादव को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि यह तो पब्लिक है सब जानती है कि अभी तक लखनऊ में कैसा काम होता रहा और सांसद ने अपने दायित्व को कैसे निभाया ?
महिला सुरक्षा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला सुरक्षा की दिशा में 1090 के द्वारा ऐतिहासिक काम किया है उन्होंने कहां कि लेकिन वर्तमान सरकार ने अखिलेश सरकार के अच्छे कार्यों को बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सांसद के रूप मे काम करने का अवसर मिलता है वह महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर अवश्य काम करेंगी.
पूनम सिन्हा ने अखिलेश यादव के नेतृत्व के गुणों का बखान करते हुए उनको जनता के हित की बात सोचने वाला नेता बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपने हित के बजाय जनता के हित की बात सोचने वाले नेता हैं.
नीचे क्लिक करें और देखे महागठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी पूनम सिन्हा द्वारा न्यूज 85.in के एडीटर अनुराग यादव को दिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू-