सहारा समय के पत्रकार के परिजनों की सपा करेगी इतने लाख की आर्थिक मदद

   लखनऊ,   बलिया में सहारा समय के पत्रकार श्री रतन सिंह की सोमवार 24 अगस्त 2020 को दबंग अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की ओर से पत्रकार के परिजन को 2 लाख रूपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
   

 श्री अखिलेश यादव ने राज्य की भाजपा सरकार से पत्रकार के पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपए की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।
                                               

Related Articles

Back to top button