Breaking News

इस राज्य में प्रदेश कांग्रेस का मुख्यालय बंद

श्रीनगर, केंद्रशासित जम्मू कश्मीर में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति के कारण यहां मौलाना आजाद रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय को बंद कर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रविन्दर शर्मा ने जम्मू में एक बयान जारी कर कहा कि श्रीनगर और जम्मू दोनों जगहों पर पार्टी मुख्यालयों को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में इसकी औपचारिक घोषणा भी नहीं की गयी।

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी सहयोगी और कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह तक सभी नियमित गतिविधियां स्थगित किये जाने के संबंध में सूचित किया गया है। उन्होंने कहा , “ सुरक्षा बल के एक जवान को कांग्रेस मुख्यालय के मुख्य द्वार पर तैनात किया गया है। हमें यह नहीं बताया कि कार्यालय को क्यों बंद किया गया है। हक किसी को कार्यालय में घुसने की अनुमति नहीं देंगे।”