Breaking News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की फ्रंटल संगठनों एवं प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक

लखनऊ , उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृज लाल खाबरी ने आज यहां प्रदेश मुख्यालय पर फ्रंटल संगठनों सहित विभागों एवं प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री खाबरी ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बैठक से सम्बंधित नेताओं से पार्टी के सांगाठनिक ढांचे की जमीनी हकीकत, वास्तविक स्वरुप और नेतृत्व द्वारा दिए गए विभिन्न कार्यक्रमों की रिपोर्ट्स पर विस्तृत जानकारी ली। सर्व सम्मति से सभी प्रमुख नेताओं ने वोटर लिस्ट में विरोधियों द्वारा काटे जा रहे नामों, खासतौर से अल्पसंख्यको, अति पिछड़ों दलितों, महिलाओं व नव युवा वोटरों के नामों को लिस्ट में जुड़वाने के प्रति कांग्रेसजनों को बहुत सजग में रहने की जरुरत पर जोर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों महापुरुषों की शहादत के बाद इस देश को मिली आजादी और मजबूत कानून को आज बीजेपी शासनकाल में लगातार षड्यंत्रकारी तरीके से नष्ट किया जा रहा है। हमारे संवैधानिक अधिकारों को छीना जा रहा है। पिछले 9 साल से बीजेपी इस देश के संविधान और मज़बूत लोकतंत्र पर लगातार हमलावर है। भारत देश की आजादी के स्वर्णिम काल को लाने के लिए जिन लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दिया, हम सभी देशवासी और आने वाली हमारी पीढ़ियां भी सदियों तक उनकी कर्जदार रहेंगी।

श्री खाबरी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए अपील किया कि देश की आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का गौरवमयी इतिहास रहा है। आज देश के लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी पड़ेगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में गांव- गांव तथा शहर-शहर प्रत्येक बूथ पर अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा कि अगर इस बार 2024 में भाजपा को सत्ता में आने रोक पाने में अगर हमारी तरफ से कोई गलती या कमी रही, तो हम कांग्रेसजन को आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेंगी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष मीडिया विभाग चेयरमैन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पदाधिकारीगणों को बूथ मैनेजमेंट के राजनैतिक समीकरणों और चुनावी दांव महत्व को भी समझाया। श्री  सिद्दीकी ने फ्रंटल संगठनों विभागों को अपने स्तर पर बूथ स्तर तक खड़ा करने की पुरजोर पैरवी की।

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे जी ने कहा कि आज संकल्प लेने की जरूरत है कि देशभर के सभी कांग्रेसजन अपने ब्लॉक व बूथों पर अपनी क्षमता के अनुसार क्षेत्र का चयन करें और कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तरीय सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें।

प्रांतीय अध्यक्ष विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी जी ने कहा कि जिसकी जितनी भी क्षमता है अपने स्तर पर जन मुद्दों को लेकर मौजूदा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों के स्तर पर प्रदेश कांग्रेस के आंतरिक संगठन को दुरूस्त करने की जरूरत है साथ ही वोटर लिस्ट में नए वोटरों को जोडने और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में देते हुए सभी जाति, वर्ग ,समुदाय को जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ0 संजीव शर्मा, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री जय करन वर्मा, श्री सैफ अली नकवी, श्री अंशू तिवारी, श्री राहुल रिछारिया, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, आलोक प्रसाद, शाहनवाज आलम, मनोज यादव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, कृपा शंकर त्रिपाठी, अनीस अंसारी, संजय शर्मा, डॉक्टर जियाराम वर्मा, अनस रहमान, पवन गुप्ता, सुभाष मिश्र, जितेंद्र कुमार वर्मा, हिमांशुधर द्विवेदी, देवेंद्र निषाद, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अनस खान, वीरेंद्रनाथ त्रिपाठी, सुबोध श्रीवास्तव, देवेंद्र कश्यप, चौधरी सत्यवीर सिंह, शिव नारायण सिंह परिहार, सुशील तिवारी सोनू पंडित, प्रभाकर मिश्रा, संजय शर्मा, प्रभाकर मिश्रा, अनीस सोनी, मनीष श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक श्री प्रमोद पाण्डेय जी ने किया।