प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष का कोरोना संक्रमण से निधन

पुड्डुचेरी, पुड्डुचेरी प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष विनायकमूर्ति का कोरोना संक्रमण से चेन्नई के एक अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

सूत्रों के मुताबिक श्री विनायकमूर्ति कुछ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल चेन्नई जाकर वहां अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्होंने आज करीब 11.30 बजे अंतिम सांसे ली।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले एन आर कांग्रेस के महासचिव वी बालन, एमएनएम की पुड्डुचेरी इकाई के अध्यक्ष डाॅ एम ए एस सुब्रमणियम और राज्य के पूर्व मंत्री एलूमलाई को काेरोना संक्रमण से निधन हो चुका है।

Related Articles

Back to top button