यूपी के एक जिले में लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हुआ पथराव, एक पुलिसकर्मी घायल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के एक जिले में लॉकडाउन के दौरान छूट समाप्त होने पर दुकान आदि बंद कराने के समय कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया , जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलीगढ़ कोतवाली इलाके के भुजपुरा में आज सुबह लॉकडाउन छूट का समय समाप्त होने के बाद सब्जी का ठेला लगाने को लेकर उनका विवाद हो गया। इस दौरान उन लोगों ने आसपास के लोगों के साथ पुलिस पर पथराव किया, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में जुनैद नामक पुलिस कर्मी घायल हो गया, घटना की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंची और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 35 से 40 के बीच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी कर रही है।

कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन घोषित कर रखा है। लॉकडाउन के चलते अलीगढ़ प्रशासन ने लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सुबह छह से दस बजे तक सब्जी, दूध व किराना का सामान खरीदने की लोगों को छूट दे रखी है। साथ ही शारीरिक दूरी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैैं।

Related Articles

Back to top button