रायबरेली में युवक का शव मिलने से हड़कंप

रायबरेली,उत्तर प्रदेश में रायबरेली ऊंचाहार क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह गंग गांव निवासी ब्रजेश(22) का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि मृतक का शव एक गमछे से लटका हुआ था। मृतक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। उसकी मौत के कारणों का पता नही चल पाया । शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button