छात्रा साक्षी यादव ने एसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा को दी 11 हजार की सहायता राशि

लखनऊ,  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के समय हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स, घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसी क्रम में लखनऊ के एसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा लॉकडाउन के दौरान एक ऐसे पुलिस अफसर के रूप मे सामने आयें हैं, जो जनता में यूपी पुलिस की इमेज को बड़ी तेजी से बदल रहें हैं। उनकी इसी कार्यशैली से प्रभावित होकर चिनहट स्थित गुलिस्तां कॉलोनी की एक छात्रा साक्षी यादव ने एसीपी चिरंजीव को 11000 रूपये की सहायता राशि दी है।

एसीपी चिरंजीव सिन्हा ने किया बड़ा काम, बुजुर्ग मुश्ताक हुये यूपी पुलिस के कायल

लाकडाऊन के दौरान एसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के लोगों को मदद के समाचार देखकर साक्षी यादव के मन मस्तिष्क पर भी  इन कार्यों का गहरा असर पड़ा है। साक्षी ने अब तक अपने जमा किये सारे पैसे कोरोना के खिलाफ जंग में गरीबों की मदद के लिये एसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा को सौंपने का मन बनाया। साक्षी ने अपनी गुल्लक तोड़ी तो लगभग 11 हजार रूपये निकले। उसने इन पैसों को एसीपी को सौंपने का निर्णय लिया।

एसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने साक्षी यादव के घर जाकर 11 हजार रूपये लिए और साक्षी  के जज्बे की तारीफ की। एसीपी सिन्हा ने बताया कि ये धनराशि पीएम केयर्स फंड में जमा करा देंगे। साक्षी ने बताया कि उसको लगा कि यह सबसे उपयुक्त समय है पैसों को खर्च करने का है। इसीलिए उसने यह पैसा कोरोना के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों के लिए खासतौर पर गरीबों की मदद के लिए दिया है।

इस बॉलीवुड सिंगर ने देश को समर्पित किया ये गाना

 

Related Articles

Back to top button