उप निरीक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

सतना, मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक उप निरीक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर थाना क्षेत्र के रीवा कटनी बासपास पर अज्ञात वाहन के कुचलने से उप निरीक्षक अंकित सिंह की मौत हो गई।

बताया गया कि अंकित और हेमंत शर्मा कल रात वाहनों की जांच करने निकले थे। तभी अज्ञात ट्रक ने अंकित को कुचल कर भाग गया। आज हेमंत घायल पाए गये। हेमंत को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button