झारखंड विधानसभा चुनाव में कोडरमा से, सुभाष यादव बने राजद उम्मीदवार

रांची ,  राष्ट्रीय जनता दल  ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कोडरमा से सीट से सुभाष यादव को उम्मीदवार बनाये जाने की आज घोषणा की।

राजद ने यहां अपने खाते की दो शेष बची सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान करते हुए बताया कि कोडरमा से सुभाष यादव और बरकट्ठा से कलीद खलील को टिकट दिया गया है। इन दो सीटों पर तीसरे चरण में 12 दिसंबर 2019 को मतदान होगा। इससे पूर्व राजद पांच सीटों हुसैनाबादए चतराए छत्तरपुरए देवघर और गोड्डा से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा ;झामुमोद्ध नीत महागठबंधन में सीटों के तालमेल के तहत झामुमो को 43ए कांग्रेस को 31 और राजद को सात सीटें मिली हैं।

Related Articles

Back to top button