डायन के संदेह में महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

रांची, झारखंड में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगा उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि जिले के चलांगी फुटकल टोली के निकट केवट टोली निवासी 56 वर्षीया महिला की डायन होने के संदेह में कुल्हाड़ी मारकर शनिवार देर रात हत्या कर दी गयी। मृतका की पहचान फुलमनी होरो के रूप में की गई।

इस बीच मामले में पुलिस ने अबतक दो आरोपियों बुधवा होरो और हेमंत होरो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। मृतका आरोपियों की रिश्ते में मृतिका चाची हैं। वहीं, पूछताछ में आरोपियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि महिला ने उनके बीमार पिता की जान ली है। वह डायन है और इसी कारण उसकी हत्या की गयी।

Related Articles

Back to top button