रोमांस का नया अध्याय लिखेगा ‘तारा’, प्रोमो ने मचाई हलचल

नई दिल्ली, टीवी पर इमोशनल लव स्टोरीज़ की पहचान बन चुके स्टार प्लस ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली कहानी पेश करने की तैयारी कर ली है। नया शो ‘तारा’ इसी रोमांटिक परंपरा को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है।

प्रोमो ने बढ़ाई धड़कनें, दिखी पहली झलक

हाल ही में रिलीज प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। मार्च में ऑन-एयर होने वाले इस शो में क्रुशल आहूजा ‘युवराज शेखावत’ और कनिका कपूर ‘तारा’ के किरदार में नजर आएंगी।

एक चोट… और झलक गई गहरी परवाह

प्रोमो का सबसे प्यारा पल तब आता है जब युवराज, तारा की चोटिल उंगली देखकर उसकी फिक्र करता है। प्यार भरी डांट में छिपी उसकी केयर दर्शकों को तुरंत कनेक्ट कर जाती है।

“मैं अपने नाम जैसी नहीं हूँ…” — तारा का दर्द

तारा का इमोशनल डायलॉग कहानी को गहराई देता है, जब वह अपने ही नाम से जुड़ी उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की बात कहती है। यह पल उसके किरदार की संवेदनशीलता दिखाता है।

युवराज बना तारा की ताकत

तारा के टूटते हौसले को युवराज जिस अपनापन और सुकून से संभालता है, वही उनके रिश्ते की असली खूबसूरती बनकर उभरता है।

सादगी भरी केमिस्ट्री ने जीता दिल

दोनों की नैचुरल केमिस्ट्री प्रोमो की सबसे बड़ी हाईलाइट बन गई है। बिना ज्यादा ड्रामा के, सादगी से भरा उनका रिश्ता दर्शकों को खास लग रहा है।

मार्च से शुरू होगा इमोशन्स का सफर

‘तारा’ के साथ स्टार प्लस एक बार फिर ऐसी प्रेम कहानी लाने जा रहा है, जो दिल को छू लेने वाली और रिश्तों की गर्माहट से भरी होगी।

शो ‘तारा’ के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्टार प्लस के साथ बने रहें।

https://www.instagram.com/reel/DU0dK6ADJci/?igsh=OGVobzdwa2Z3Z2Vv

 

 

Related Articles

Back to top button