स्वच्छता में नंबर-1 बनाने की मुहिम से शिक्षक संघ भी जुड़ा
News85WebDecember 3, 2022

लखनऊ, यूपी मे स्वच्छता जागरूकता अभियान के परिणाम दिखाई देनें लगें हैं। अभियान से प्रभावित होकर समाज के कई वर्ग और संगठन इस पुनीत कार्य से जुड़ने लगें हैं। इसी क्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपने को अभियान से जोड़ा और अपने सुझाव साझा किए। सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय के सभागार में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अभियान से जुड़ने की घोषमा की। इस तरह स्वच्छता में आगरा नगर को नंबर-1 बनाने की मुहिम में अब एक और महत्वपूर्ण संगठन भी शामिल हो गया है।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनसे जुड़े सभी शिक्षक इस अभियान की एक बड़ी कड़ी होंगे। हर शहरवासी के दिमाग में बैठाना है कि शहर को नंबर 1 बनाना है। इसके लिए शिक्षक और बच्चों के माध्यम से लोगों को ज्यादा जागरूक किया जा सकेगा। बच्चों को सफाई का पाठ पढ़ाएंगे और स्लोगन लिखी दफ्तियों के साथ छोटी-छोटी गलियों में भी जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
Related Articles
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्रFebruary 6, 2026
-
अमेठी में एसआईआर पर सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामनेFebruary 6, 2026
News85WebDecember 3, 2022





