Breaking News

इस तारीख से फिर दौड़ेंगी लखनऊ से दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस, बुकिंग चालू

लखनऊ, लखनऊ से दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर चलने जा रही है।

मंगलवार को रेलवे बोर्ड और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अफसरों की बैठक में, तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला हुआ। 17 अक्तूबर से तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर चलने जा रही है। इससे पहले आठ अक्तूबर से सीटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। वहीं 17 से मुंबई और अहमदाबाद के बीच भी तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा।

इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को लगभग डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा। यानी सुबह 6:10 बजे लखनऊ जंक्शन स्टेशन से सफर करने के लिए सुबह 4:30 बजे पहुंचना पड़ेगा। ट्रेन दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अनुसार यात्रियों को ट्रेन में पैक्ड भोजन मिलेगा।
यात्रियों को सैनिटाइजर और मास्क देने पर विचार किया जा रहा है।