अगले 24 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना

अहमदाबाद,  गुजरात में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में अचानक तीव्र बढ़ोत्तरी के कारण राज्य के कई हिस्सों में गर्मी के शुरूआत जैसी अनुभूति के बीच मौसम विभाग ने आज कहा कि अगले 24 घंटे में इसमें फिर से गिरावट होगी तथा उसके बाद के 72 घंटे के दौरान यह लगभग स्थिर रहेगा।

आज भी राज्य में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। यहां मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने आज कहा कि उत्तरी राज्यों में हिमपात तथा गुजरात में उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवा के चलते तापमान में अगले 24 घंटे में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 18ण्5 डिग्री रहा जो सामान्य से 4ण्7 डिग्री अधिक था।

Related Articles

Back to top button