दो दिन में तापमान में हो सकती है गिरावट

भोपाल, अलगे दो दिन में पारे में गिरावट आने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में अलगे दो दिन में पारे में कुछ गिरावट आने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक उदय सरवटे ने यूनीवार्ता को बताया कि जम्मू कश्मीरए हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में कई स्थानों पर बर्फबारी हो रही है लेकिन अब तक विंड पैटर्न सेट नहीं होने से अपेक्षानुसार सर्दी प्रदेश में नहीं पड़ रही है।

श्री सरवटे ने बताया कि आज शाम से हवाएें उत्तरी हो गई है। इसे देखते कहा जा सकता है कि अगले दो दिन में प्रदेश में तापमान कुछ कम होगा और सर्दी बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से पारा लुढ़क सकता है।

इस बीच राजधानी भोपाल में आज अधिकतम तापमान 29़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापामन 10 डिग्री बैतूल में रिकार्ड हुआ।

Related Articles

Back to top button