भाजपा सांसद का बेतुका बयान- किसान आंदोलन शहरी माओवादियों द्वारा प्रेरित
News85WebMarch 13, 2018
मुंबई, भारतीय जनता पार्टी की सांसद पूनम महाजन ने दावा किया कि महाराष्ट्र में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लाल झंडों के साथ निकाली यात्रा शहरी माओवादियों द्वारा प्रेरित है।
पत्रकारों से बात करते हुए पूनम महाजन ने आरोप लगाया कि माओवादी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य में 180 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं। इस यात्रा में हजारों किसानों और जनजातीय लोगों ने भाजपा सरकार का अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए नासिक से मुंबई तक की यात्रा की है।
इससे पहले हालांकि आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के बीच साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक और मांगों को लिखित में मान लेने के बाद आंदाेलन वापस लेने की घोषणा कर दी गयी थी।