रिया चक्रवर्ती की जमानत को लेकर कोर्ट ने दिया ये फैसला

मुंबई, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेज ऐक्ट (एनडीपीएस) की विशेष अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी।

विशेष अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया उनके विरूद्ध साक्ष्य उपलब्ध है और मामले की जांच भी जारी है। रिया इस समय भायखला महिला जेल में बंद है। उसने स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को चुनौती दी थी जिसने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

जमानत याचिका खारिज होने के बाद रिया की कानूनी टीम सत्र न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का रूख करेगी।

Related Articles

Back to top button