प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने इन मुख्यमंत्री को व्याख्यान देने के लिए किया आमंत्रित

रांची,  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को फरवरी 2021 में व्याख्यान देने के लिए प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने शनिवार को विश्वविद्यालय के आयोजकों को धन्यवाद कर निमंत्रण स्वीकार किया है।

श्री सोरेन झारखण्ड में आदिवासी अधिकारों, सतत विकास, कल्याणकारी नीतियों और कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्यों पर वक्तव्य देंगे।

Related Articles

Back to top button