बाइक जैसे माइलेज वाली देने वाली इंडिया की पहली ऐसी कार और वो भी सबसे स्सती…..

नई दिल्ली, जब कार खरीदने की बात आती है, तब ज्यादातर इंडियन्स के लिए माइलेज एक बड़ा फैक्टर होता है। बढ़िया एवरेज देने वाली गाड़ियां भारत में हमेशा से हिट रही हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि पेट्रोल कारों के मुकाबले डीजल कारें ज्यादा किफायती होती हैं, लेकिन साथ ही डीजल कारें पेट्रोल चलने वाली गाड़ियों से ज्यादा महंगी भी होती हैं। अगर आपको डीजल कारें पसंद नहीं हैं या आप डीजल कारें अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं और आप फ्यूल एफिशंट कारें भी चाहते हैं, तो हम आपके लिए  ऐसी ही पेट्रोल किफायती कार लाए हैं।

बजाज अपनी पहली ऐसी कार लॉन्च कर चुकी है, जो उसके थ्री-व्हीलर का अपग्रेड वर्जन है। यानी इसमें पावर ऑटो का और डिजाइन कार का है। कंपनी ने इस कार को क्वार्डर साइकिल का नाम दिया है। वहीं, इसका मॉडल नेम बजाज क्यूट है। इस कार को कंपनी ने उस वर्ग को ध्यान रखकर बनाया है, जो कीमत और माइलेज के चलते कार नहीं खरीद पाते। क्यूट की कीमत 2.6 लाख रुपए है।

इस मिनी कार को लेकर बजाज के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के प्रेसिडेंट, आर सी महेश्वरी ने कहा कि क्यूट का कंसेप्ट ये सोचकर बनाया गया था कि एक ऐसी गाड़ी बनाई जानी चाहिए जो शहर के अंदर ही चले। इसके इकॉनोमिक, पार्किंग और फ्यूल इफिशियंसी में अच्छे रिजल्ट आएं। इसका पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 36kmpl और CNG वेरिएंट का माइलेज 45kmpk है।

इस कार में 216.6cc का पेट्रोल इंजन दिया। ये 5 स्पीड गियर और 1 रिवर्स गियर के साथ आती है। गियर को अप-डाउन फॉर्मेट में डिजाइन किया गया है। कार की अधिकम स्पीड 70kmph है। इसमें स्लाइड विंडो दी गई हैं। इसका बोनट और सभी डोर प्लास्टिक के हैं। जिसके चलते इसका वजन 464 किलोग्राम है। गाड़ी में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं।

क्यूट का इंजन ऑटो की तरह पीछे दिया है। ऐसे में बूट स्पेस आगे की तरफ मिलता है। इसमें बैग्स आसानी से कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा बैक सीट को फोल्ड करके 400 लीटर का स्पेस तैयार कर सकते हैं। डैशबोर्ड पर दो यूटिलिटी बॉक्स लॉक के साथ मिलते हैं। इसमें 2 स्पीकर्स और USB सपोर्ट वाला FM प्लेयर रिमोट के साथ दिया है। फोन चार्जिंग के लिए 12 वोल्ट का सॉकेट मिलेगा।

बजाज क्यूट की कीमत 2.6 लाख है। वहीं, मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार आल्टो K10 से ये काफी सस्ती है। K10 की एक्स-शोरूम प्राइस 3.31 लाख रुपए है। वहीं, इसका माइलेज बजाज की ही एवेंजर 220 बाइक से बहुत ज्यादा है। एवेंजर 220 का माइलेज 40kmpl है। जबकि क्यूट के पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 36kmpl और CNG वेरिएंट का माइलेज 45kmpk है।

Related Articles

Back to top button