दिल्ली में बढ़ी गर्मी,आज रहा मौसम का सबसे अधिक तापमान

नयी दिल्ली,  दिल्ली में आज सुबह अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ी गर्म रही जब न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह तापमान इस मौसम का सबसे अधिक तापमान रहा।

दिन में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही बिजली कड़कने और बादल गरजने का अनुमान जताया गया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।

मौसम पूर्वानुमान की निजी कंपनी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने ट्वीट किया, “दिल्ली की दोनों वेधशालाओं में इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। सफदरजंग में 16.7 और पालम में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज रात से बारिश शुरू होगी।”मौसम विभाग के एक अधिकारी ने भी न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे अधिक होने की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button