भारतीय संविधान सर्वोच्च, सभी भगवतगीता की तरह इसे सम्मान दे

लखनऊ , भारतीय संविधान सर्वोच्च, सभी भगवतगीता की तरह इसे सम्मान दे। यह उद्गार आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने व्यक्त किये।

मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने कहा कि भारतीय संविधान सर्वोच्य है और सबका कर्तव्य है कि संविधान को भगवतगीता की तरह सम्मान दे और हर बात को बहुत गहराई से ग्रहण करे ।

श्री माथुर आज यहां भारतीय संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सर्वोच्य है और सबका कर्तव्य है कि सभी गीता की तरह सम्मान दें। इस मौके पर उन्होंने संविधान की विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायमूर्ति गण और अवध बार के वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button