Breaking News

समाजवादी पार्टी की ओर उमड़ा नेताओं का सैलाब, ये दल और नेता हुये शामिल

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में विधासभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी  नेताओं और दलों की पहली पसंद बन गई है। आज कई दलों और नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की सत्ताधारी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर नेताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक के बाद एक कई दलों और नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा कई पूर्व विधायक सहित कुछ अन्य लोग भी अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

जन परिवर्तन दल ने सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। जन परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने अपनी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में करने की घोषणा की है । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी समर्थन दिया।छत्तीसगढ़ की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर आदि इलाकों में रहने वाले आदिवासी समाज पर अच्छा प्रभाव है। इसके अलावा किन्नर महासभा ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।

बुंदेलखंड के कांग्रेस प्रभारी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी भी अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं ​​​​​​कांग्रेस के दिग्गज नेता जालौन के दो बार विधायक पूर्वजों से कांग्रेसी रहे विनोद चतुर्वेदी ने पार्टी छोड़कर अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी से लखनऊ कार्यालय पर सपा का दामन थाम लिया है। महोबा से पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज तिवारी भी अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

दलित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल भारती जी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में हुए शामिल। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बलरामपुर से पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर साहब एवं उनकी बेटी ज़ेबा रिज़वान जी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में हुए शामिल। वहीं, प्रदीप वर्मा जी ‘गुजर’ (विमुक्त जाति जागरण समिति) अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में हुए शामिल। जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा हरदोई अरुण कुमार मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा सहारनपुर से कई पार्षदों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में आगमी विधानसभा चुनाव सिर्फ समाजवादी पार्टी की लड़ाई नहीं है। यह पूरे देश की लड़ाई है। यह देश और संविधान बचाने की लड़ाई है। जिस रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है उसे न किसान का भला है और न व्यापारी और नौजवानों का। उन्होंने कहा कि जितना छूठ भाजपा बोलती है उतना कोई नहीं बोल सकता है। सभी को पता है कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, लेकिन भाजपा को इस बात की जानकारी ही नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने यूपी की सत्ताधारी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी की हुई मौत का भी जिक्र किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सबस ज्यादा फेक एनकाउंटर और पुलिस हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोद ने सबसे नोटिसें यूपी सरकार को भेजी हैं और मुख्यमंत्री करते हैं जीरो टॉलरेंस है। इससे अच्छी कानून-व्यवस्था नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग और जाति के लोग भाजपा सरकार को हटाना चाहते हैं। क्योंकि इन्होंने छूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया। ऐसे तमाम उद्घाटन और शिलान्यास धोखा है। आज समाजवादी पार्टी और जनता भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए तैयार है।

 

इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि मनीष गुप्ता हत्याकांड में पुलिसवालों की गिरफ्तारी न होना ये दर्शाता है कि वो फरार नहीं हुए हैं उन्हें फरार कराया गया है। दरअसल कोई आरोपियों को नहीं बल्कि खुद को बचा रहा है क्योंकि इसके तार ‘वसूली-तंत्र’ से जुड़े होने की पूरी आशंका है। ‘जीरो टालरेंस’ भी भाजपाई जुमला है।