Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 नवंबर की प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित प्रकार हैं..

1750- मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का जन्म।
1815 : यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।
1866 : अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।

1910- रूस के प्रसिद्ध लेखक लियोन टॉलेस्ट्वाय का निधन।
1917- यूक्रेन गणराज्य घोषित हुआ।
1917 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गयी।

1942 : ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।
1945- जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1949 : इजरायल में यहूदियों की संख्या 10 लाख हो गयी।

1955 : पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
1968- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1971 : स्पेन के तानाशाह जनरल फ़्रैंको का निधन हुआ।

1975- स्पेन पर 39 वर्षों तक शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रैंसिस्‍को फ्रैंको का निधन।
1981 : भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया।
1984- प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद का निधन।

1985 : माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 को जारी किया गया।
1989 : भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान बबीता फोगाट का जन्म।
1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान ‘कोलम्बिया’ फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।

1998 : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी किया गया।
2003 : तुर्की के इस्ताम्बल में बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु हो गयी।
2008 : मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया।

2008 : राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों प्रभाकर कारे तथा बरण मुखर्जी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।
2009 : बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का निधन हुआ।
2014 : प्रसिद्ध कवियित्री निर्मला ठाकुर का निधन।
2015 : अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।