किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगा राष्ट्रीय कमेरा ,राष्ट्रीय कमेरा मंच के गठन की घोषणा

लखनऊ, राजधानी के प्रेस क्लब में किसानों के कई संगठनों ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जहां किसानों ने अपने हितों की रक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कई संगठनों ने एक साथ होने का निर्णय लिया। सभी संगठनों ने एक सुर में कहा कि राष्ट्रीय पटल पर देश के सम्पूर्ण किसानों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और कल्याण के लिए एक मंच बनाने की आवश्यकता है। सभी ने संयुक्त सहमति और विचार से किसानों के सम्पूर्ण कल्याण के लिए एक पटल पर संयुक्त रूप से संगठित होकर एक मंच के गठन करने की आधिकारिक घोषणा की, जिसका नाम रखा ‘राष्ट्रीय कमेरा मंच’। किसान संगठनों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अब देश के किसानों के हितों की लड़ाई राष्ट्रीय कमेरा मंच लड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार के समक्ष समय-समय पर किसानों की जायज मांगों को रखा जाए और उन्हें पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं भारतीय किसान यूनियन कमेरा के अध्यक्ष ओपी यादव ने मधुकर सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) व श्रीचंद रावत को बाराबंकी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन कमेरा के प्रदेश प्रभारी रत्नाकर मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष सुशील दीक्षित, लखनऊ जिलाध्यक्ष नरोत्तम पासवान, राम मिलन गौतम, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी राम सुमिरन, राम सरोहन गौतम समेत तमाम संगठनों के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
राष्ट्रीय कमेरा मंच के ये हैं संयुक्त घटक
भारतीय मजदूर किसान यूनियन के राजू पाल (अध्यक्ष) व प्रमोद चौधरी (संरक्षक), अखंड भारतीय किसान यूनियन की ऊषा सिंह (अध्यक्ष) व चौधरी लालबहादुर सिंह (सह संरक्षक), भारतीय किसान यूनियन हरित क्रांति के राजेश कश्यप (अध्यक्ष) व पंडित पवन मिश्रा (कार्याध्यक्ष) अभियान समिति, भारतीय किसान यूनियन सरदार भक्त सिंह के बृजेन्द्र सिंह (महामंत्री), मो. असलम (कोषाध्यक्ष), मो. कयूम (महामंत्री), ओपी यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष) चुनाव विश्लेषक, एसपी सिद्धार्थ (संयोजक) व भारत भूषण (प्रवक्ता), किसान शक्ति महासभा के जीत सिंह (अध्यक्ष) व चौ. राजाराम यदुवंशी (सह प्रवक्ता), डॉक्टर लोहिया नेशनल फाउंडेशन के सुंदर लाल आर्य (अध्यक्ष) व राजू पाल (सह संयोजक), लोक कृष्णायनी देशम (अन्नदाता) के श्रीकांत सिंह (अध्यक्ष), कृष्णादत्त लोधी (संरक्षक), राजेश कश्यप (सह संयोजक) व मो. कयूम अंसारी (सह संयोजक), भारतीय किसान यूनियन कमेरा के ओपी यादव (अध्यक्ष) व जीत सिंह (सह संयोजक), अन्नदाता कम्युनिष्ट मोर्चा के दिनेश सिंह चौहान (अध्यक्ष), विजय सिंह गौतम (संगठन मंत्री), सुंदर लाल आर्य (सह संयोजक) व दिनेश सिंह चौहान (सह संयोजक), किसान फाउंडेशन के डॉ. जयशंकर जय (अध्यक्ष व सह संयोजक) तथा भारतीय पशुपालक संघ के विजय बहादुर यादव (अध्यक्ष) व विजय बहादुर यादव (सह संयोजक)।





