Breaking News

देश में इतने लाख रह गयी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या

नयी दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने से इसके सक्रिया मामले घटकर 4.42 लाख रह गये हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार देर रात तक इस संक्रमण से 41,378 लोग ठीक हुए, जिससे इस प्राण घातक विषाणु से निजात पाने वालों की संख्या 84,23,148 हो गयी। वहीं संक्रमण के 39, 894 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 89,98,034 हो गयी। इस दौरान 513 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,32,132 हो गया है।

कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या 78,818 रह गयी है। महाराष्ट्र इस मामले में भी शीर्ष पर बरकरार है। वहीं केरल 68,234 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 43,221 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे, पश्चिम बंगाल 26,296 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कर्नाटक अब 25,873 मामलों के साथ पांचवें स्थान पर है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी होने और इसकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में फिर से कमी दर्ज की गयी और

इनकी संख्या घट कर अब 79,000 से नीचे आ गयी। राज्य में सक्रिय मामलों में 1,2149 की और कमी दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर अब 78,818 पहुंच गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण 4,611नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,62,131 पहुंच गयी।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 5,860 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या 16,35,971 हो गयी है तथा 154 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 46,356 हो गया है। केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 5,722 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या सोमवार को 5.45 लाख से ज्यादा हो गयी, लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी है और यह घट कर 68,234 पर आ गये।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 6,860 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 4,75,320 हो गयी है। 26 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,970 हो गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 43,221 सक्रिय मामले हैं। वहीं 4,59,368 लोग इससे निजात पा चुके हैं। यहां गुरुवार को इस संक्रमण के 7,546 नये मामले सामने आए तथा 98 लोगों की इसके कारण मौत हुयी। दिल्ली में अब तक 5,10,630 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 8,041 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,849 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,67,780 हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी से 26 लोगों की मौत हुई है जिससे अब तक इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11,604 हो गई है। राज्य में आज 1,800 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 1.16 करोड़ से अधिक हो गयी है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी पीछे है। देश में नये मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।