Breaking News

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या इतने लाख के पार

नयी दिल्ली, देश में गुरुवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 87.23 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.87 लाख रह गयी।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक आज देर रात तक संक्रमण के 39,352 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 87,23,391 हो गया है और मृतकों की संख्या 398 और बढ़कर 1,28,563 हो गयी है।

देश में नये मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 40,973 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 81,05,521 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं।

नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में आज कुछ खास वृद्धि नहीं हुई जिसके कारण सक्रिय मामलों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई और वह 4,87,398 रह गयी है। सक्रिय मामलों में केवल 218 की कमी दर्ज की गयी।

कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या 84,627 रह गयी जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 77,813 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 43,116 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे, पश्चिम बंगाल 32,185 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कर्नाटक अब 29,470 मामलों के साथ पांचवें स्थान पर है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी होने और इसकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में फिर से कमी दर्ज की गयी और इनकी संख्या घटकर अब 84,627 के करीब पहुंच गयी है। राज्य में इस दौरान स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में तीन हजार से अधिक की और गिरावट दर्ज की गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4,496 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,36,329 पहुंच गयी। इसी अवधि में 7,809 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 16 लाख को पार कर 16,05,064 हो गयी है तथा 122 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 45,682 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर में आंशिक वृद्धि के साथ 92.44 फीसदी हुई जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।