Breaking News

देश मे नहीं रूक रहा कोरोना संक्रमण का प्रसार, ये है राज्यवार ताजा स्थिति ?

नयी दिल्ली , वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) ने महाराष्ट्र में सबसे अधिक कहर बरपाया है और यहां इससे संक्रमितों की संख्या 40 हजार से अधिक हो चुकी है। संक्रमण के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है जबकि गुजरात और दिल्ली तीसरे एवं चौथे क्रम पर हैं।

चारों राज्यों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 80,173 तथा मृतकों की संख्या 2515 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6068 मामले आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,18,447 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 3583 लोगों की मौत हुई है तथा 48,534 लोग स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………….संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार……33………33………..0

आंध्र प्रदेश………..2647…..1709……..53

अरुणाचल प्रदेश……….1…………1………..0

असम………………..203………54………..4

बिहार………………..1982…..593………..11

चंडीगढ़………………..217…….139………..3

छत्तीसगढ़……………….128…….59………..0

दादर नगर हवेली……….01………0………..0

दिल्ली ……………..11659… 5567……..194

गोवा …………………….52………7………..0

गुजरात ……………..12905…5488……..773

हरियाणा ……………….1031……681………15

हिमाचल प्रदेश ………….152……….59………3

जम्मू कश्मीर………….1449………684…….20

झारखंड ………………..290……129………..3

कर्नाटक……………….1605…….571………41

केरल …………………..690…….510……….4

लद्दाख…………………….44………43……….0

मध्य प्रदेश ……………5981…..2843…….270

महाराष्ट्र ……………..41642…..11726……1454

मणिपुर………………………25………..2……….0

मेघालय …………………..14……….12………..1

मिजोरम …………………….1…………1……….0

ओडिशा ………………….1103…….393………7

पुड्डुचेरी……………………..20…………10………0

पंजाब …………………..2028…….1819……..39

राजस्थान ……………….6227…….3485……151

तमिलनाडु ……………..13967…….6282…….94

तेलंगाना …………………1699……….1035…….45

त्रिपुरा………………………173…………148………0

उत्तराखंड …………………..146…………54………1

उत्तर प्रदेश……………….5515………3204….138

पश्चिम बंगाल…………….3197………..1193….259

राज्यों को पुन: सौंपे मामले…1620………..–……..–

कुल मामले…………1,18,447……48534…3583