राज्य सरकार ने शादी में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ाई

गांधीनगर, गुजरात सरकार ने कोरोना महामारी के चलते जारी प्रतिबंधों के बीच शादी में शामिल होने वालों की अधिकतम संख्या पूर्व निर्धारित 100 से बढ़ा कर 200 करने का आज फ़ैसला किया।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की ओर से लिया गया यह निर्णय कल यानी तीन नवंबर से अमली होगा। इस दौरान मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने सम्बंधी सभी एहतियातों का पूर्ववत पालन करना होगा।

आधिकारिक सूचना के अनुसार हॉल आदि में होने वाली इंडोर शादी में हॉल की कुल क्षमता से आधे लोगों को ही सम्मिलित करने की अनुमति रहेगी।

Related Articles

Back to top button