Breaking News

मेरठ में नौ महिलाओं समेत इतने नये कोरोना संक्रमित, संख्या हुई..?

मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को नौ महिलाओं समेत 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद जिले में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 1063 पहुंच गई है।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालिज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज कुल 1325 नमूने लिये गये थे जिनमें 25 नये कोरोना संक्रमितों में बेगमबाग से 61 वर्षीया महिला, मवाना से 25 वर्षीया महिला, 71 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष, माछरा से 42 वर्षीया महिला, 26 वर्षीया महिला, शिवशक्ति नगर से 68 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय पुरुष, दीपविहार से 35 वर्षीय पुरुष पुलिसकर्मी, माधवपुरम से 63 वर्षीय पुरुष, सुभारती पुरम से हैल्थ केयर वरकर 34 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीया महिला, 32 वर्षीया महिला 26 वर्षीया महिला, कंकरखेड़ा से 32 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, श्यामनगर से 65 वर्षीया महिला, शास्त्रीनगर से 40 वर्षीया महिला तथा अस्पताल में भर्ती 3 अन्य रोगी शामिल हैं।

डॉ. चौधरी ने बताया कि कोविड 19 की रोकथाम के लिये विशेष सर्विलांस अभियान के तहत आज 80997 घर शामिल किये गये जहां से 43 नमूने लिये गये। जिले में कोविड-19 से पीड़ित 1063 मरीजों में से अब तक 750 संक्रमित ठीक हो के हैं जबकि 70 मरीजो की मृत्यु हो चुकी है । जिले के कोविड अस्पतालों में अभी 244 सक्रिय रोगी भर्ती हैं।