उत्तर प्रदेश

इन प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण, लगेंगे इतने करोड़?

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले को पर्यटन के नक्शा में लाने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना तहत जिले के तीन प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिरों का 148.24 लाख रुपए से सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासन द्वारा जिले में सौंदर्यीकरण के लिये तीनों विधायकों के एक-एक मंदिर के प्रस्ताव को पास किया गया है। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने देवकली और मंगलाकाली मंदिरों के संवर्धन, संरक्षण व सुदृढ़ व्यवस्था के लिए पहले से ट्रस्ट बना दिया है। जिसके तहत इस वर्ष शहर में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है और पहली बार जिला प्रशासन की ओर से महाशिवरात्रि पर शिव बरात भी निकाली गई थी।
जिन तीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण हेतु चयन किया गया है उनका अपना अलग अलग पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने यमुना नदी के किनारे बीहड़ में स्थित मां मंगलाकाली मंदिर, बिधूना विधायक विनय शाक्य ने कुदरकोट स्थित अलोपा देवी मंदिर एवं दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने अछल्दा क्षेत्र के पुरातन मंदिर भैसोल का प्रस्ताव भेजा था जिनका चयन किया गया है।

Related Articles

Back to top button