Breaking News

आईपीएल नीलामी 2022 के ये रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

बेंगलुरु, आईपीएल नीलामी 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी को 15 करोड़ 25 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगा कर खरीद लिया गया।

कयास लगाए जा रहे थे कि विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को एक बड़ी रक़म देकर कोई टीम ख़रीदेगी और यह कयास बिल्कुल सही साबित हुआ। काफ़ी देर तक कई टीमों ने श्रेयस को ख़रीदने के लिए बोली लगाई लेकिन अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें 12.25 करोड़ की रक़म देकर खरीद लिया लेकिन आज दिन की सबसे मोटी रकम अब तक इशान किशन के नाम रही है। उनके लिए मुंबई इंडियस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगा कर अपने टीम में शामिल किया। किशन के लिए हैदराबाद सहित कई अन्य टीमों ने बोली लगाई। यह पहला मौका है जब मुंबई ने नीलामी में किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ की बोली लगाई है।

नीलामी के पहले दिन पांच खिलाड़ियों ने 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इशान किशन और श्रेयस अय्यर के अलावा हर्षल पटेल, निकोलस पूरन और वनिंदू हसरंगा ने भी 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया। पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में, आरसीबी ने हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ और हसरंगा को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज़्यादा पैसे थे। इसका फ़ायदा उठाते हुए उनकी टीम ने मार्की खिलाड़ियों की नीलामी में जम कर बोली लगाई। पहले उन्होंने शिखर धवन को 8 करोड़ देकर ख़रीदा और उसके बाद कैगिसो रबादा को उन्होंने 9.25 करोड़ की राशि देकर ख़रीदा। धवन के लिए बोली लगाने की दौड़ में दिल्ली कैपिटल्स की भी टीम थी, साथ ही उन्होंने आर अश्विन और रबादा के लिए भी बोली लगाई लेकिन उन्हें ख़रीदने में सफल नहीं हुए।
शुरुआती अपडेट में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस के लिए लगातार बोली लगाई और उन्हें 7.25 करोड़ रूपए में अपने टीम में शामिल करने में सफल रही जबकि अश्विन को राजस्थान रॉयल्स को 5 करोड़ में ख़रीदा। वहीं न्यूज़ीलैंड के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान की टीम ने 8 करोड़ की राशि देकर ख़रीदा।
सभी टीम कहीं ना कहीं अपने खिलाड़ियों को वापस ख़रीदना चाहती थी। दिल्ली कैपिटल्स के अलावा कई टीमें ऐसी थी जो अपने खिलाड़ियों के वापस अपने टीम में लाने में सफल नहीं हुई। मुंबई ने बोल्ट के लिए बोली लगाई लेकिन वह सफल नहीं हुए। वहीं चैन्नई सुपर किंग्स ने भी फ़ाफ़ डुप्लेसी के लिए बोली लगाई लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। उन्हें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 7 करोड़ की राशि देकर खरीदा । क्या डुप्लेसी बैंगलुरु की टीम के नए कप्तान हो सकते हैं? ये देखने और सोचने वाली बात होगी।
पंजाब किंग्स की टीम ने मोहम्मद शमी के लिए बोली नहीं लगाई। शमी को गुजरात टाइटंस टीम ने 6.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के लिए देर से बोली लगाई लेकिन डिकॉक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नीलामी की पहली खरीद थे। उन्हें 6.75 करोड़ करोड़ में ख़रीदा गया। कैपिटल्स ने अंततः अपना खाता खोला, मार्की खिलाड़ियों के दौर के अंत में, सनराइज़र्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को खरीदा। उन्हें 6.25 की राशि दी गई।
पंजाब किंग्स के दृष्टिकोण से, वे अब अपने सलामी जोड़ी के लिए लगभग सेट हो चुके हैं। जहां धवन और मयंक की जोड़ी उनके लिए पारी की शुरुआत करेगी। इसी तरह डिकॉक सुपर जायंट्स के पास जा रहे हैं, जिनके पास पहले से केएल राहुल हैं, ऐसे में उनकी भी ओपनिंग जोड़ी लगभग तय है। वार्नर दिल्ली की टीम में गए हैं और वह पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह रही कि सनराइज़र्स ने वॉर्नर के लिए कोई बोली नहीं लगाई। वॉर्नर 2016 में हैदराबाद की टीम के कप्तान थे, जब उनकी टीम ने आईपीएल जीता था।
देवदत्त पडिक्कल 7.75 करोड़ के राशि के साथ रॉयल्स की टीम में जा रहे हैं।स्टीव स्मिथ, और सुरेश रैना, और डेविड मिलर के लिए फिलहाल कोई ख़रीददार नहीं मिला है। उनके लिए एक और बार बोली लगाई जाएगी।
हरफ़नमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर के लिए हैदराबाद की टीम ने 8.75 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या अपने भाई के साथ टाइटंस की टीम में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। उन्हें सुपर जायंट्स की टीम ने 8.25 करोड़ की राशि देकर ख़रीदा।
पंजाब किंग्स की टीम ने मोहम्मद शमी के लिए बोली नहीं लगाई। शमी को नयी टीम गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के लिए देर से बोली लगाई लेकिन डिकॉक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नीलामी की पहली खरीद थे। उन्हें 6.75 करोड़ करोड़ में ख़रीदा गया। दिल्ली कैपिटल्स ने अंततः अपना खाता खोला, मार्की खिलाड़ियों के दौर के अंत में, सनराइज़र्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को खरीदा। उन्हें 6.25 करोड़ की राशि दी गई।