Breaking News

फंसे सैकड़ों श्रमिकों को घर तक जाने में मदद के लिये सामने आये ये मुख्यमंत्री

Mumbai: Migrants board a truck to travel to their native places in UP during the ongoing COVID-19 nationwide lockdown, in Mumbai, Wednesday, May 13, 2020. (PTI Photo)
(PTI13-05-2020_000066B)

रांची, फंसे सैकड़ों श्रमिकों को घर तक जाने में मदद के लिये झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पहल की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के उपायुक्त को कांटाटोली बस स्टैंड में फंसे सैकड़ों श्रमिकों को उनके गंतव्य तक जाने में मदद करने का निर्देश दिया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि राजधानी रांची के कांटाटोली बस स्टैंड में सैकड़ों मजदूर फंसे हुए हैं। पैसों के अभाव में वे घर नहीं जा पा रहे हैं । निजी टैक्सी वाले अधिक किराये की मांग श्रमिकों से कर रहें हैं ।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री ने इन श्रमिकों की मदद का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।