Breaking News

MTV Roadies 18 में दिखेगा इस एक्टर्स का कूल स्वैग

मुंबई, एमटीवी पर जल्द ही ‘रोडीज 18’ शुरू होने जा रहा है। इस बार शो को साउथ अफ्रीका में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद होस्ट करते नजर आएंगे। शो 8 अप्रैल से शुरू हो रहा है। शुक्रवार से रविवार शाम 7 बजे आप इस पॉपुलर शो को देख पाएंगे।

इस बार रोडीज (MTV Roadies) पहले से मुकाबले काफी अलग होगा। शो को पहली दफा सोनू सूद l होस्ट करने वाले हैं। इस शो के होस्ट और मेंटर वहीं हैं। रोडीज की इस बार की जर्नी साउथ अफ्रीका में शूट की गई है। शो का प्रोमो काफी एडवेंचरस है। सीजन 18 का रंग एकदम हटके है।

रोडीज़ के नए सीजन को लेकर सोनू सूद कहते हैं, “इसमें होने वाली है बहुत सारी मस्ती और एडवेंचर। सबसे बेस्ट रोडीज होने वाले है इस सीजन के अंदर और मैं सोच रहा हूं जाने से पहले कुछ समोसा खा लूं। क्या पता दक्षिण अफ्रीका में चाट समोसा मिले न मिले।

अर्पणा यादव