रोम, रविवार से रूसी जहाजों के लिए अपने बंदरगाहों को इटली बंद कर देगा, जिनमें वे जहाज भी शामिल हैं जिन्होंने 24 फरवरी से अपना ध्वज बदल लिया है।
इतालवी मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार पत्र ला स्टैम्पा ने बंदरगाह प्राधिकरण के हवाले से बताया कि जो जहाज वर्तमान में इतालवी बंदरगाहों पर रुके हुए हैं, उन्हें अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को समाप्त करने के तुरंत बाद देश छोड़ना होगा।
यूरोपीय संघ ने पिछले हफ्ते यूक्रेन पर रूस विरोधी प्रतिबंधों के पांचवें पैकेज पर सहमति दी, जिनमें रूसी ध्वज वाले जहाजों के लिए यूरोपीय संघ के बंदरगाहों तक पहुंच पर प्रतिबंध शामिल है। रोमानिया ने रविवार से शुरू होने वाले मानवीय आपातकालीन उद्देश्यों और ऊर्जा पारगमन को छोड़कर – रूसी ध्वज वाले सभी जहाजों को रोमानियाई बंदरगाहों में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया।
गौरतलब है कि रूस ने डोनेट्स्क और लुहान्स्क के अलग-अलग गणराज्यों द्वारा यूक्रेनी सैनिकों के दमन से बचाव करने में मदद की अपील के बाद 24 फरवरी को यूक्रेन में एक सैन्य अभियान शुरू किया। रूसी अभियान के जवाब में पश्चिमी देशों और उसके सहयोगियों ने माॅस्को के खिलाफ एक व्यापक प्रतिबंध अभियान चलाया, जिसमें हवाई क्षेत्र को बंद करना और कई रूसी अधिकारियों एवं संस्थाओं, मीडिया और वित्तीय संस्थानों को लक्षित करने वाले प्रतिबंधात्मक उपाय शामिल हैं।