मुलायम सिंह को भगवान मानता है य़ह परिवार

बस्ती, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चाहने वालों की संख्या तो लाखों में है लेकिन उनमें से एक परिवार ऐसा भी है जो उन्हें भगवान की तरह मानता है।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद की रहने वाली किरण यादव का परिवार श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को भगवान मानता है। उनकी प्रति दिन पूजा करते हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर किरण यादव के परिवार द्वारा गरीबो को घूम घूम कर

फल और कंबल गरीबो को वितरित किया गया । किरन यादव किसी भी राजनीतिक पार्टी की सदस्य भी नहीं है केवल समाज सेवा उदेश्य है और जनपद बस्ती के रहने वाले हैं।अपने परिवार के सहयोग से किरण यादव ने मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर भारी संख्या में कंबल वितरण किया और गरीबों की सहायता की।

Related Articles

Back to top button