
हर लड़की या महिला लंबे बालो का सपना देखती है। पर जब बाल लंबे होते है तो दोमुहे हो जाते है। दोमुहे बालो के कारन कई लोग अपने बालो को बढ़ने नहीं देते। दोमुहे बालो के कई कारन हो सकते है, जैसे खान-पान पर न ध्यान देना। हर महिला बालों के दो मुंहे होने से और रूखेपन से परेशान है और इससे छुटकारा पाने के लिए कई जतन करती है। पर कोई भी उपाय कामयाब नहीं हो पाता। बालों के न बढ़ने की एक वजह दो मुंहे के बाल हो सकते है जो की हमारे बालों को बढ़ने नही देते। समय-समय पर बालों को कटवाकर हम कुछ समय के लिए इन दो मुंहे बालों से छूटकारा पा लेते हैं लेकिन कुछ समय बाद यह फिर से उग आते हैं। यदि आप चाहते है आपको हमेशा के लिए दोमुहे बालो से छुटकारा मिल जाए तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे है जिनकी मदद से आप इनसे निजात पा सकती हैं।
जानते हैं क्या हैं यह उपायः केला और अंडा -एक केला लें और इसे अच्छी तरह मैश करें। अब इसमें अंडे की सफेदी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। आपका पैक तैयार है। आप सप्ताह में एक दिन इस पैक को बालो पर लगाएं। इस पैक के इस्तेमाल करने से आपके रूखे बाल साफ्ट हो जाएंगे। केला और नारियल -एक गहरा बर्तन लें। अब इसमें एक केले को अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें दो चम्मच नारियल का तेल मिला लें। ये पैक तैयार है। आप इसे स्कैल्प और बालों की पूरी लम्बाई पर लगाएं इससे आपके बाल दो मुंहे होने से बचेंगे। केले और शहद का पैक-दो मुंहे होने की सबसे बड़ी वजह बालों का रूखापन होता है ऐसे में ये पैक बालों को शोषण देता है। केला फेंट लें और इसमें शहद मिलाएं अब इसका इस्तेमाल बालों पर करें। इससे आपके बालों का गिरना कम हो जाएंगा।