Breaking News

नए सुरक्षा फीचर से साथ फिर आएगा ये नया नोट…..

नई दिल्ली,भारतीय मार्केट में बहुत जल्द एक रुपये का नया नोट आने वाला है। केंद्र सरकार एक रुपये का नया नोट जारी करने जा रही है। 7 फरवरी की एक अधिसूचना में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय इसकी छपाई करने की तैयारी में है। इसमें कई वाटरमार्क यानी विशेष पहचान चिन्ह होंगे। आइए एक नजर डालते हैं इसके खास फीर्चस पर।

1 इस नोट पर सबसे ऊपर में हिन्दीं में भारत सरकार लिखा होगा। इसके ठीक नीचे अंग्रेजी में गवर्मेंट ऑफ इंडिया लिखा होगा।
2 इसपर वित्त सचिव अतनु चक्रवर्ती का हिन्दीं और अंग्रेजी में हस्ताक्षर होगा।
3. इसपर एक रुपये के सिक्के का प्रतीक चिन्ह होगा जिसपर सत्यमेव जयते लिखा होगा।
इसमें दाईं तरफ नीचे की ओर काले रंग से नोट का नंबर लिखा होगा जो बांए से दाएं बढ़ते क्रम में होंगे।
5 इसमें पहले तीन नंबर और शब्द आकार में एकसमान होंगे।
6 इस नोट में ऊपर में भारत सरकार और गवर्मेंट ऑफ इंडिया के बाद वर्ष 2020 लिखा होगा।
इसमें अन्न का प्रतीक बना होगा जो कृषि प्रधान देश का संकेत होगा। इसमें 15 भाषाओं में रुपये की कीमत लिखी होगी। इसमें तेल प्लेटफॉर्म सागर रत्न का प्रतीक भी बना होगा।
8 इस नोट का रंग सामने से गुलाबी-हरा होगा जबकि पीछे कई रंगों का मेल होगा।
9 इस नोट की लंबाई 9.7 सेंटीमीटर और चौड़ाई 6.3 सेंटीमीटर होगी।
10 इसमें कई वाटरमार्क होंगे जिसमें सत्यमेव जयते के बिना अशोक स्तंभ लिखा होगा। बीच में अंकों में एक लिखा होगा जिसे गौर करके ही पहचाना जा सकता है। इसके बाद भारत भी लिखा होगा जो आसानी से नहीं दिखाई देगा।