Breaking News

यूपी में मानसून को लेकर आई ये खबर,जानिए अन्य राज्यों के हाल

पुणे, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के शेष हिस्सों तथा मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और गुजरात, उत्तरी अरब सागर, मध्य अरब सागर और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से अगले दो-तीन दिनों के अंदर दक्षिण पश्चिम मानसून के समाप्त होने की स्थिति अनुकूल है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में दिन का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा। पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा

जबकि पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। हरियाणा के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

पश्चिम राजस्थान के चुरू में सबसे अधिक तापमान 37़ 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
रात का तापमान पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

हरियाणा के हिसार में सबसे कम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, पयचिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम। में सोमवारको 08़ 30 बजे से मंगलवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश हुयी।

दक्षिण पश्चिम मानसून आंध्र प्रदेश और उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर सक्रिय रहा जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और विदर्भ में मानसून कमजोर रहा।

अगले 24 घंटे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में अलग अलग स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसके साथ ही ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके , ओडिशा, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

मध्य बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर तथा तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों में बारिश हुयी।

इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तथा असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके,राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, कोंकण ,गोवा, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्व मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।