सीएम योगी द्वारा संजय सिंह को नमूना कहने पर आई ये प्रतिक्रिया

लखनऊ , आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि जनता को गालियाँ देने से काम नहीं चलेगा। ग़ुस्सा शांत कीजिए और लोगों की रक्षा कीजिए।

श्री सिंह ने शनिवार को कहा “ अगर ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार पर बोलना नमूनापन है तो आप मुझे नमूना कह सकते हैं। मौर्या, पाल, राजभर, यादव, लोध, कुर्मी, कश्यप, जाटव, सोनकर, वाल्मीकि, जाट, बढ़ई, नाई, विश्वकर्मा, प्रजापति आदि समाज के लोगों के मन में सवाल है कि उनके साथ अन्याय क्यों हो रहा है। अगर इन समाज के लोगों के सवालों को उठाना नमूनापन है तो आप मुझे नमूना कहिए, गिरफ्तार कीजिए, जेल में डाल दीजिए, जो मन में आए वो कीजिए पर मेरे सवालों का जवाब दीजिये।”

उन्होने ट्वीट कर कहा “ योगी जी। आप आम जनता को नमूना कह लीजिए, गाली दे लीजिए। लेकिन बताइए कि आप केवल ठाकुरों के ही काम करते है कीजिये, लेकिन बाक़ी 94 फीसदी जनता कहाँ जाए। ब्राह्मणों पर अत्याचार क्यों। बाक़ी जातियों के ख़िलाफ़ भेदभाव क्यों।”

आप नेता ने कहा “ टीम 11 फेल हो गयी। आपके दो मन्त्रियों का करोना से दुःखद निधन हो गया। जनता कहाँ जाए। आपने लोगों को मरने के लिए क्यों छोड़ दिया। दिल्ली में करोना ठीक हो सकता है तो आप कुछ क्यों नहीं करते।

बेटियों की रोज़ हत्या और बलात्कार हो रहा। आपको कोई परवाह नहीं। लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए कहाँ जायें।”

उन्होने कहा “ योगी जी, जनता को गालियाँ देने से काम नहीं चलेगा। ग़ुस्सा शांत कीजिए। लोगों की रक्षा कीजिए। उत्तर प्रदेश की जनता को हम इस तरह मरने नहीं देंगे।”

Related Articles

Back to top button