ओबीसी वर्ग के ये कद्दावर नेता सपा में शामिल…..

लखनऊ,पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो रही हैं. आज स्वामी प्रसाद मौर्य  जिन्होंने पिछले दिनों बीजेपी छोड़ी थी वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. उनके साथ धर्म सिंह सौनी और 6 विधायकों ने भी सपा का दामन थामा.

स्वामी प्रसाद मौर्य अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी भी थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में सैकड़ों समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ मौजूद थे। यह सभी लोग जश्न मना रहे थे।

स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ डॉ धर्म सिंह सैनी के साथ विधायक रोशन लाल वर्मा, ब्रजेश प्रजापति, भगवती प्रसाद सागर तथा विनय शाक्य भी थे। इनके साथ विधायक डा. मुकेश वर्मा ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा की सहयोगी अपना दल-एस के सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर ङ्क्षसह भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बसपा सरकार में मंत्री रहे अयोध्या प्रसाद पाल तथा बसपा मुखिया मायावती के निजी सुरक्षा अधिकारी रहे पदम सिंह ने भी आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।

Related Articles

Back to top button