Breaking News

100 कुन्तल से अधिक धान बेचने वालों का होगा सत्यापन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे 100 कुन्तल से अधिक धान बेचने वाले किसानो का रैण्डम आधार पर सत्यापन कराया जायेगा।

आधिकारिक सूत्रो ने शुक्रवार को कहा कि जिले मे 121 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को निर्देश प्रदान किया गया है कि 100 कुन्तल से अधिक धान बेचने वाले किसानो का रैण्डम के आधार पर सत्यापन कराया जाये तथा बिक्री करने वाले किसानों का धान तौल के समय क्रय केन्द्र पर उनकी फोटोग्राफी,वीडियोंग्राफी करायी जाये।

उन्होने निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र पर खरीदे गये धान का भुगतान 24 घण्टे के अन्दर कराये। किसान द्वारा अवैध ढंग से पंजीकरण कराया गया होगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।

सूत्रो ने बताया कि किसानो के समस्याओ के समाधान के लिये कंट्रोल रूम की स्थापना किया गया है।