उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुखविर की सूचना पर पुलिस ने आज नवाबगंज के परियावा गांव से तीन आरोपियों रईस अहमद , कलीम तथा अशद को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 किलो प्रतिबन्धित मांस, दो चापड़, एक चाकू बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी प्रतापगढ़ के नवाबगंज के परियावा गाँव के निवासी है। तीनों के खिलाफ गोबध निवारण अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button