Breaking News

विभिन्न दलों के तीन विधायक मिले कोविड पॉजिटिव

रांची, झारखंड में सोमवार को अलग-अलग राजनीतिक दलों के तीन विधायकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये विधायकों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी लेनिनवादी) के बगोदर से विधायक विनोद सिंह, अम्बा प्रसाद (कांग्रेस), बड़कागांव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांकी से विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता शामिल हैं। सभी विधायकों ने उन लोगों से कोविड जांच कराने का आग्रह किया है, जो पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए हैं।

इससे पूर्व राज्य के पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक मथुरा प्रसाद महतो, भाजपा विधायक सी.पी सिंह, सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, गोमुख विधायक लंबोदर महतो, महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, सारठ से भाजपा विधायक डॉ. रणधीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश ने वायरस को हरा दिया।