पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन की शव बरामद

पन्ना, मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे ज्यादा चर्चित बाघिन पी- 213 की शव तालगांव सर्किल में मिला है।

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक के.एस. भदौरिया ने बताया कि बाघिन पी- 213 का शव पन्ना कोर परिक्षेत्र के बीट महुआ मोड़ कक्ष क्रमांक पी 1345 में तालगांव से महुआमोड़ वनमार्ग पर कल बाघ अनुश्रवण दल को मिला है। बाघिन के शव को घसीटने के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि घसीटने के निशान का पीछा करने पर एक स्थान पर बाघों के आपसी मुठभेड़ के चिन्ह मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि बाघिन की मृत्यु आपसी लड़ाई में हुई है।

उन्होंने बताया कि बाघिन पी-213 पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे ज्यादा चर्चित बाघिन थी। इसे पन्ना की रानी कहकर पुकारा जाता था। इसे कान्हा से लाया गया था। इस बाघिन ने अपने 10 वर्ष के जीवन काल में छह बार शावकों को जन्म देकर पन्ना में बाघों के संसार को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र सहित बफर व टेरिटोरियल के जंगल में 60 से भी अधिक बाघ स्वच्छंद रूप से विचरण कर रहे हैं। बाघों की यह संख्या पन्ना टाइगर रिजर्व के इतिहास में सर्वाधिक है।

Related Articles

Back to top button